जमुई, जनवरी 28 -- जमुई। जमुई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। मौके पर एसएसबी , बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल , जिला पुलिस बल महिला , प्रशिक्षु पुलिस बल , बिहार गृह रक्षा वाहिनी , एनसीसी बॉयज , एनसीसी गर्ल्स , स्कॉट और गाइड की टुकड़ियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर पीएचईडी , कृषि , स्वास्थ्य , शिक्षा , उत्पाद , जीविका आदि विभागों के द्वारा झांकी निकाली गई और इसके जरिए जिला में संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा की आज ही के दिन भारत गणराज्य का संविधान लागू हुआ था। हम सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.