जमशेदपुर, जनवरी 24 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इस प्रतिबंध से यात्री बसों को मुक्त रखा गया है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। यह निर्णय गणतंत्र दिवस समारोह, झंडारोहण कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। साथ ही, वाहनों की सघन जांच भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.