सहारनपुर, जनवरी 27 -- सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर म्यूजिकल नाइट एवं हास्य प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया। नवादा रोड स्थित स्वर्ण पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ परंपरागत ढंग से हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार महेंद्र अजनबी ने समसामयिक विषयों पर तीखे व्यंग्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, वहीं ब्लूज बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकुमार गौड, संरक्षक के.एल. अरोड़ा, संजय मल्होत्रा, डी.के. बंसल, अमर गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, महामंत्री उदित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.