मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। गणतंत्र दिवस पर जिले के महादलित टोलों में चश्मा बांटा जाएगा। अंधापन निवारण कार्यक्रम के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश दिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर सहित सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के महादलित टोलों में सर्वे कराकर बांटे जाने वाले चश्मे की सूची तैयार कर लें। चश्मा बांटने से पहले महादलित टोलों में नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों की आखों की जांच करें ताकि जरूरतमंदों को चश्मा दिया जा सके। इसके अलावा कितने लोगों की आंख की जांच की गई, इसकी रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग ने मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.