लखनऊ, जनवरी 27 -- मलिहाबाद, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर मलिहाबाद के विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी संस्थानों के अलावा निजी विद्यालयों में बड़े हर्षोल्लास से तिरंगा फहराया गया। विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। न्यू सुरभि पब्लिक स्कूल नजरनगर में गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। झण्डारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किये। प्रगतिशील इंटर कॉलेज नई बस्ती धनेवा में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने झण्डारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। यहां भी बच्चे उत्साहित दिखाई पड़े। वहीं परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चे गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जोश में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.