रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य और सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार, खूंटी में शुक्रवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह कचहरी मैदान, खूंटी में आयोजित किया जाएगा, जहां झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान, परेड तथा विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। ये झांकियां विभिन्न सामाजिक, विकासात्मक और जागरूकता आधारित विषयों पर आधारित होंगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 7 बजे मेन रोड से कचहरी मैदान तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रभात फेरी के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.