बिजनौर, जनवरी 24 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे स्थानीय गांधी चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी समर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान नें दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन गांधी मूर्ति, झंडा चौक पर किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियो सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, नागरिक व नगर के गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 7 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। यहां यह बताते चले झंडा चौक पर गत 5 वर्ष पूर्व 102 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगा था तभी से समर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान की पहल पर हर वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.