लखनऊ, जनवरी 7 -- गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड में हिस्सा लेने वाले स्कूलों का चयन 10 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि स्कूलों के छात्रों की टुकड़ियां, बैंड व समूह नृत्य व ड्रिल का चयन किया जाएगा। डीआईओएस ने बुधवार को जारी आदेश में स्कूलों के चयन के लिये प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...