बलरामपुर, जनवरी 22 -- गैड़ास बुजुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा विकासखंड रेहरा बाजार, थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र के ग्राम परसिया स्थित संगठन कार्यालय से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा आज़ाद नगर से होते हुए शाम तीन बजे घासी पोखरा पर संपन्न होगी। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अभय सिंह को पत्र सौंपकर पूर्व में सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.