गुड़गांव, जनवरी 26 -- गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा पुलिस के लिए गौरवशाली सूचना आई है। केंद्र सरकार ने विशिष्ट सेवाओं के लिए राज्य के 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस सूची में गुरुग्राम से तीन पुलिसकर्मी भी शामिल है। गुरुग्राम में तैनात एसीपी ओल्ड सुखबीर सिंह,आईआरबी मानेसर में तैनात निरीक्षक गूगन राम और एसटीएफ रोहतक में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से रविवार को इसकी घोषणा की गई। मूलरूप से चरखी दादरी के गांव पातूवाह महराना निवासी गूगन राम ने बताया कि साल 2002 में बतौर हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। हरियाणा के कई जिलो में नौकरी करने के बाद वह साल 2016 से मानेसर आईआरबी में तैनात है। मूलरूप से जींद जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.