फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर शहर को तिरंगे के रंगों में सजाने के उद्देश्य से सेक्टर-29 चौक और हाइवे के फ्लाईओवर पर लगाई गई तिरंगा लाइटें वर्षों बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी हैं, जिससे न केवल स्मार्ट सिटी की सुंदरता धूमिल हो रही है, बल्कि छवि भी खराब हो रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब तीन साल पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से हाईवे स्थित सेक्टर-29 चौक और फ्लाईओवर पर तिरंगा लाइटें लगाई थी। करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई ये लाइटें महज दो महीने में ही खराब हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन लाइटों का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय पर्वों पर शहर की सुंदरता बढ़ाना था, बल्कि आम दिनों में भी प्रमुख चौराहों और फ्लाईओवर को आकर्षक बनाना था। लेकिन लंबे समय से बंद पड़ी लाइटें अब बदहाली की ...