सोनभद्र, जनवरी 19 -- दुद्धी। अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 26 जनवरी को दुद्धी तहसील प्रांगण में सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसे लेकर 18 जनवरी को देर शाम तक चले ऑडिशन में 200 से अधिक बच्चे बच्चियों ने प्रतिभाग किया। शिवाजी तालाब के निकट उत्सव वाटिका में जज पैनल रितु सोनी, राहुल अग्रहरि, विवेक पांडेय ने ऑडिशन को सकुशल संम्पन कराया। अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि लगभग 100 बच्चे बच्चियों का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। इस मौके पर श्रवण सिंह गोंड़, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, अनिल हलुवाई, राकेश आजाद, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, भोलू जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि, सोनू जायसवाल, अनुरोध भोजवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...