फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के धौज निवासी डॉ अदीब को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला प्रशासन की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा, उप मंडल अधिकारी त्रिलोक चंद और डीसीपी मकसूद अहमद ने डॉ अदीब को प्रशंसा पत्र भेंट किया। सम्मान मिलने पर डॉ अदीब ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा से अपने कार्य करते रहेंगे। बता दें कि 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इसका उद्देश्य अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना है। डॉ अदीब वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.