सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मौके पर अलबर्ट एक्का मैदान में झांकी का भी प्रदर्शन किया गया। मौके पर विभिन्न सरकारी संस्थानों के द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई। झांकी के माध्यम से विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। वहीं लोगो को नशापान, डायन बिसाही के खिलाफ जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया था। वहीं मुझे कुछ करना है के बनैर से सेना बहाली की तैयारी में जुटे युवाओं ने भी देशभक्ति पर आधारित मनमहोक झांकी प्रस्तुक की। झांकी में प्रथम स्थान जिला परिवहन कार्यालय, द्वितीय कृषि, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं मत्स्य कार्यालय विभाग व जेएसएलपीएस सिमडेगा को एवं तृतीय पुरस्कार कल्याण विभाग सिमडेगा को दिया गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.