पूर्णिया, जनवरी 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार जीएलएम कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। जानकारी देते हुए जीएलएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रमोद भारतीय ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा तथा कॉलेज परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी रहेगी गणतंत्र दिवस समारोह के तहत छात्रों द्वारा संचालित प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, पुस्तक स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगितायें आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल एवं युगल गायन तथा एकल एवं युगल नृत्य शामिल होंगे। प्रदर्शनी के अंतर्गत इच्छुक छात्र अपने प्रोजेक्ट, मॉडल, चार्ट एवं रचनात्मक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.