संवाददाता, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस ने शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रहेगी। इसके अलावा पुलिस ने बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में टीम के साथ गश्त की। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस टीम ने बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, होटलों समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। साथ ही शहर के होटलों में रुके लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- माघ मेला से भक्त पहुंच रहे अयोध्या, दो दिन में तीन लाख 65 हजार ने किए दर्शन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाक...