पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। जिला प्रशासन द्वारा 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना, अनुशासन तथा राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करना है। यह दौड़ प्रातः 07:00 बजे उप विकास आयुक्त, पाकुड़ के आवास के निकट स्थित वी०आई०पी० रोड से प्रारंभ होकर सोनाजोड़ी तक जाएगी तथा वापसी उपरांत वी०आई०पी० रोड परिसर में संपन्न होगी। जिला प्रशासन के इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रशासन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.