गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर क्रॉसकंट्री दौड़ आयोजित कराई जाएगी। ओपन वर्ग और अंडर-14 आयुवर्ग में महिला-पुरुष वर्ग में दौड़ होगी। ओपन वर्ग में तीन से पांच किमी और अंडर-14 आयुवर्ग में दो किमी की दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि दौड़ सुबह साढ़े सात बजे शुरू की जाएगी। इसमें जिले के किसी भी स्कूल, कॉलेज, संस्था, क्लब आदि के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी सुबह सात बजे स्टेडियम में आकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.