बुलंदशहर, जनवरी 22 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुलंदशहर प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत सभागार में ऑल इंडिया महफिल-ए-मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संचालन वरिष्ठ शायर सैय्यद अली अब्बास नौगांववी (दिल्ली) एवं वरिष्ठ कवि डॉ. कमल किशोर भारद्वाज (दिल्ली) करेंगे। आयोजन समिति में डॉ. देवेंद्र देव मिर्जापुरी, हरी गोपाल तिवारी, डॉ. सैय्यद निजामी शैदा राही तथा इरशाद अहमद शरर शामिल हैं। यह जानकारी डॉ. सैय्यद निजामी शैदा राही ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...