महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट पुलिस सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। उच्चाधिकारियों द्वारा उनके कार्यों की समीक्षा के बाद यह सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के पिछौरा गांव थाना बरदा के निवासी हैं। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई जौनपुर जिले से पूरी की, जबकि इंटरमीडिएट से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रयागराज में रहकर की। अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2015 में बस्ती जनपद से पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2021 में महराजगंज जनपद में तैनाती हुई, जहां उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.