आगरा, जनवरी 24 -- खेल विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर 5 किमी क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ओपन पुरुष और महिला वर्ग की रेस सुबह 7.00 बजे एकलव्य स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होगी। रेस सदर बाजार, नंद टॉकीज चौराहा, मंडलायुक्त आवास चौराहा, होटल क्लार्क शीराज और लाल बहादुर शास्त्री चौराहा से होते हुए माल रोड के रास्ते मुख्य डाकघर चौराहा पहुंचेगी। वहां से सौदागर लाइन पुलिस चौकी होकर रेस एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगी। प्रतिभागी 26 जनवरी को सुबह 6.00 बजे तक निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.