मेरठ, जनवरी 28 -- जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ, जहां पहली बार जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की एकता व संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर, कमिश्नरी में कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने नगर निगम में तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के दिन की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी से हुई, जो गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक और बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। डीएम ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय, कैंप कार्यालय और जिला सहकारी बैंक पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रमों का नेतृत्व डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.