चंदौली, जनवरी 25 -- चंदौली, संवाददाता। जिले और रेलवे में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों समेत विभिन्न जगहों पर आन-बान और शान से तिरंगा फहरेगा। साथ ही राष्ट्र गान और संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा। इसके अलावा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व संध्या पर रविवार को नगर में सजे छाटे-बड़े तिरंगे झंडे की दुकानों पर देर शाम तक लोग खरीद करने में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े 8 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, ग्राम पंचायत सचिवालय भवनों, अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय गान व संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सवा 9 बजे सभ...