गिरडीह, जनवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक की। जिसमें भव्य समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के संग विचार विमर्श किया और गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाने के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि मुख्य समारोह स्थल के साथ सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन हो। उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। झंडा मैदान में साफ- सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल, परेड, राष्ट्रगान, निरीक्षण में जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समुचित तरीके से करने को निर्देशित किया, वहीं गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.