भभुआ, जनवरी 23 -- भभुआ, नगर परिषद। गणतंत्र दिवस पर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र अधौरा स्थित न्यू स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन किया जा रहा है। फुटबॉल क्लब अधौरा और फुटबॉल क्लब देवरी के बीच फुटबॉल मैच होगा। आयोजन समिति द्वारा मैच को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्राउंड से लेकर टीम मैनेजमेंट, निर्णायक मंडल एवं अतिथियों के स्वागत तक की व्यवस्था कर ली गई है। सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। ग्राउंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह जिला संयोजक शौकत अली गद्दी को दी गई है, जबकि टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी रामजी सोनी एवं श्रीधर यादव को सौंपी गई है। यह मुकाबला 26 जनवरी की दोपहर 2:30 बजे से न्यू स्टेडियम अधौरा में खेला जाएगा। मैच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.