इटावा औरैया, जनवरी 22 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह देखा जाता है कि कई स्थानों पर अधिकारी भी कार्यालय नही आते। ऐसा नही होना चाहिए। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से संबंधित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में 8. 30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि शहर में अनाउंसमेंट कराया जाए जिससे जनता जागरूक हो। गौशालाओं को भी व्यवस्थित कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि गांव में वॉलीबॉल की प्रतियोगिता कराई जाए। 25 जनवरी की रात में सरकारी भवनों, स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ी एतिहासिक इमारतों पर रोशनी की जाए। 26 जनवरी को शहर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.