संभल, जनवरी 29 -- कभी चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक सिग्नलों पर हाथ फैलाते, तो कभी बदहाली में गलियों की खाक छानते ये मासूम शायद कभी नहीं सोच पाए होंगे कि उनकी जिंदगी इतनी जल्दी एक नई दिशा ले लेगी। संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की संवेदनशील पहल ने उन बच्चों के जीवन में रोशनी भर दी है, जो कभी मजबूरी में भीख मांगने को विवश थे। 'भीख से सीख की ओर' अभियान के जरिए अब ये बच्चे न केवल शिक्षा से जुड़ रहे हैं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में कदम बढ़ा रहे हैं। इन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान आज पूरे जिले के लिए उम्मीद की किरण बन गई है। इस मानवीय मुहिम की शुरुआत 1 मार्च 2025 को हुई, जब जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सड़कों पर भीख मांगते बच्चों को देखकर उन्हें इस अंधेरे से बाहर निकालने का संकल्प लिया। जिला प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.