अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। आगामी 26 जनवरी को गुरुकुल चोटीपुरा की चार छात्राएं दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगी। दो छात्राएं एनसीसी व एक छात्रा एनएसएस से जुड़ी हैं। वहीं एनएसएस की एक छात्रा को विशेष आमंत्रित अतिथियों में शामिल किया गया है। छात्राओं ने कड़ी मेहनत और कठिन चयन प्रक्रिया से गुजर कर यह उपलब्धि पाई है। गुरुकुल में खुशी की लहर है। गुरुकुल प्राचार्या समेत स्टाफ ने चयनित छात्राओं को बधाई दी। गुरुकुल की शास्त्री तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट्स श्रेया एवं काव्या को एनसीसी तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनएसएस स्वयंसेविका सिमरन इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में दिखेंगी। वहीं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तथा एनएसएस स्वयंसेविका वैभवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत...