रामपुर, जनवरी 25 -- रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड ग्राउंड पर अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया गया। परेड के दौरान देश भक्ति का जज्बा देखा गया। रिहर्सल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों का भी निरीक्षण किया गया। इन झांकियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय उद्योगों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं विकास यात्रा को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.