धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ व वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल में यूथ एकादश ने जूनियर एकादश को 25-22, 20-25, 27-25, 25-21 से हराकर गणतंत्र गणतंत्र दिवस नॉकआउट विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। समारोह में जितेन कुमार, धर्मशिला देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, चिंता देवी, सुपरनालाल, नूपुर लाल व मालती लाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.