बोकारो, जनवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के मद्देनजर गुरुवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में जिले के विभिन्न विद्यालयों के समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल डांढ़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.