सीवान, जनवरी 20 -- हसनपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सभी के सर्व सम्मति से आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर समय सारणी का निर्धारण किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 9:00 बजे प्रखंड प्रमुख, एमएच नगर थाना परिसर में 9:15 बजे थानाध्यक्ष, सीडीपीओ कार्यालय परिसर में 9:25 बजे सीडीपीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 9:40 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीआरसी कार्यालय परिसर में 10:05 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:20 बजे नगर अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.