मधुबनी, जनवरी 25 -- हरलाखी, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसबी जवान पहले की अपेक्षा अधिक चौकस हो गए हैं। दोनों देशों के आने जाने वाले मार्गों एवं चेकपोस्ट पोस्ट पर एसएसबी द्वारा सघन तलाशी व जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों देश में आने जाने वाले लोगों से गहन पूछताछ एवं वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सभी तरह के वाहनों की सघन जांच व संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। दोनों देश आने जाने वाले लोगों के सामानों की भी तलाशी ली जा रही है। जटही-पिपरौन बॉर्डर पर एसएसबी जवान सघन तलाशी व जांच अभियान चला रहे हैं। इस दौरान रविवार को भारत-नेपाल सीमा के मुख्य मार्ग जटही-पिपरौन बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसएसबी जवान काफी चुस्त-दुरुस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.