बेगुसराय, जनवरी 24 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को लेकर बरौनी व आसपास के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए जांच एजेंसियों को कड़ा निर्देश दिया है। आरपीएफ के साथ-साथ जीआरपी भी स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने व चेकिंग अभियान पर जोर दे रही है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि स्टेशन परिसर में उन्हें कोई भी संदिग्ध बैग आदि मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ व जीआरपी को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...