सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संदिग्धों पर नजर रखी। इसके साथ जिले की उत्तराखंड़ और हरियाणा सीमा पर एक-एक वाहन को चेककर ही आने जाने दिया गया। वहीं, जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों ने फोर्स के साथ अपने क्षेत्र में पैदल गश्त की। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस पुरी तरह अलर्ट है। रविवार को पुलिस टीमों ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं सहित होटलों और बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा प्रत्येक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इसी तरह जनपद की उत्तराखंड़ और हरियाणा बोर्डर से मिलने वाली सीमाओं पर नाकाबंदी कर वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के बाद ही वाहनों को आने-जाने दिया गया। वहीं, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.