लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। समाहरणालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। मैदान में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, जहां विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो देशभक्ति धुनों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाएगा। मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रातः 09:05 बजे मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा के आगमन के साथ ही ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड, सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल की भी उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। गांधी मैदान में ध्वजारोहण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.