सिमडेगा, जनवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि । गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार तिरंगे झंडे से पट गया है। इस बार बाजार में आकर्षक डिजाइनों में तिरंगा झंडे की भरमार है। वही बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक के पसंद का ध्यान रखा गया है। बाजार में तिरंगे पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक में उपलब्ध है। इधर जिलेवासी गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में तिरंगे टोपी, रीबन, बैज, स्टीकर की बिक्री जोरो पर है। बताते चलें कि अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह में डीसी कंचन सिंह झंडोत्तोलन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.