उन्नाव, जनवरी 26 -- उन्नाव। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मद्देनज़र जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने शाम 4 बजे से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया, जो लगातार रात तक जारी है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, ढाबे व होटल और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की घटना या दुर्घटना को रोका जा सके। चेकिंग अभियान दौरान एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने खुद पुलिस अधिकारियों के साथ गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर निरीक्षण किया और यात्रियों व संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि दूरदराज के रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में भी स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.