गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन गाजीपुर परेड ग्राउण्ड में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल परेड की कमाण्ड, परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि द्वारा की गयी। परेड में सभी टोलियों द्वारा टोलीवार प्रतिभाग किया गया। रिहर्सल परेड में टोलियों के साथ मोटर साइकिल दस्ता, एसओजी दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता, यातायात दस्ता, फिल्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम दस्ता, रेडियो शाखा, फायर टीम, महिला पुलिस दस्ता, प्रिजन वाहन, पुलिस बैण्ड ने शिरकत कर शौर्य का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए एकरूपता बनाने एवं टोलीवार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.