सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतनिधि। गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पूर्व पीएलएफआई उग्रवादियों ने जिले को दहशत में लाने का प्रयास किया था। पीएलएफआई उग्रवादियों ने जलडेगा थाना क्षेत्र स्थित कारीमाटी गांव के समीप सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी और पानी टैंकर में आग लगा दी। घटना 25 जनवरी की मध्य रात्रि को अंजाम दी गई थी। हलांकि आगजनी की घटना से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था, कंपनी के कर्मियो की तत्परता से आग पर तुरंत काबु पा लिया गया। घटना के बाद उग्रवादियो ने पेट्रोल बम भी फेंका था और पीएलएफआई के कमांडर शेखर जी के नाम से एक लाल रंग का लिखित बैनर भी लगा दिया था। जिसमे बिना संगठन से बात किए बगैर कोई काम नही करने की चेतावनी दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। विदित है कि कुछ वर्ष पूर्व तक इलाके में पीएलएफआई की तुती बोलती थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.