किशनगंज, जनवरी 26 -- बिशनपुर, निज संवाददाता गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन को लेकर सभी सरकारी,निजी कार्यालय व विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कोचाधामन अंचल सह प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर, पंचायत भवन, ग्राम कचहरी,सरकारी तथा निजी विद्यालयों व अन्य संस्थानों की साफ सफाई कर झंडोत्तोलन को लेकर रंग रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.