फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। गणतंत्र दिवस से ठीक 10 दिन पहले शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सेक्टर-12 में लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। एकाएक पुलिस प्रशासन के बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को देखने के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जांच के दौरान सचिवालय परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया। यह चेकिंग अभियान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और 11 बजे तक चला। जांच से पहले सचिवालय के मुख्य गेट सहित अन्य गेट भी बंद कर दिए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया। किसी को भी बिल्डिंग के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से सभी कर्मचारियों को बाहर इंतजार कराना पड़ा, जिससे करीब दो घंटे तक सरकारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.