साहिबगंज, जनवरी 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बीडीओ सनी कुमार दास के नेतृत्व में पतना चौक से स्टेशन चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, विद्यालय की छात्राएं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा पतना चौक से प्रारंभ होकर बरहरवा मेन रोड होते हुए बरहरवा स्टेशन चौक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बीडीओ सनी कुमार दास ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की तथा 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह उर्फ बरकत खान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.