आगरा, जनवरी 25 -- शहर से लेकर कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार शाम तक तैयारियां होती रहीं। सरकारी कार्यालयों एवं कलक्ट्रेट, विकास भवन तिरंगा लाइटों से सजाया गया। शहर से लेकर कस्बों तक राष्ट्रीय झंडे एवं अन्य प्रतीकों की जमकर बिक्री हुई। साथ ही शाम को हलवाइयों के यहां बूंदी खरीदने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को जिले में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया जाएगा। देश का 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर से लेकर कस्बा और गांव तक देशभक्ति के तराने गाए जाएंगे। प्रभात फेरी निकलेगी, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम को लेकर डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रविवार को कार्यालयों में तैयारियां होती रहीं। पुलिस लाइन में बीते एक सप्ताह...