संभल, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को संभल शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। सुबह से ही शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों, प्रमुख चौराहों और बाजारों को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे शहर की रौनक देखते ही बन रही थी। शहर के बाजारों में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को खासा जोश देखने को मिला। लोग तिरंगा झंडा, बैज, टोपी, गुब्बारे और अन्य देशभक्ति से जुड़ी सामग्री खरीदते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही और तिरंगे रंग के सामानों की जमकर बिक्री हुई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल, नगर पालिका कार्यालय, सदर कोतवाली सहित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.