सीतामढ़ी, जनवरी 14 -- सीतामढ़ी। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स- समय अपने उतरदायित्वो का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा परेड मैदान(मुख्य कार्यक्रम स्थल) 9 बजे सुबह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के साथ साथ मार्च पास्ट कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस ,जिला गृह रक्षा वाहिनी सहित बीएमपी ,सशस्त्र सीमा बल, महिला बल के ...