गोपालगंज, जनवरी 24 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी स्थानों पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए समय-सारिणी तय कर संबंधित पदाधिकारियों और संस्थान प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में अखिलेश कुमार सिंह, जितेंद्र चौबे, राकेश तिवारी, संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.