सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- पुपरी। गणतंत्र दिवस अवसर पर कार्यक्रमों के तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय के प्रशासनिक सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ गौरव कुमार ने किया। इस साल भी बड़ी भारी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह को मनाने एवं इसी दिन शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा गीत नृत्य की प्रस्तुति कराने के लिए तैयारी तेज करने पर जोर दिया गया। एसडीओ गौरव कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के छह प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं को शामिल करने का दिशा निर्देश दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रस्तुति को लेकर अशोक सम्राट भवन में हीं तीन स्क्रीनिंग की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.