मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे हाई अलर्ट पर है। इसको लेकर शुक्रवार को समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में जांच सह तलाशी अभियान चलाया गया। समस्तीपुर से आए स्वान दस्ता ने इसमें मदद की। पार्सल गोदाम, कार्यालय, प्लेटफॉर्म, ट्रेन, सर्कुलेटिंग एरिया आदि में स्वान दस्ता से जांच कराई गई। इस दौरान संदिग्धों पर भी आरपीएफ की पैनी नजर रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशन पर अभियान चलाया गया। इसके अलावा प्लेटफॉर्म, एफओबी, जंक्शन के संवेदनशील इलाके आदि जगहों पर जवानों की तैनाती की गई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लगातार जांच व तलाशी अभियान चलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.