अमरोहा, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा मोर्चे पर अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शाम ढलते ही जिले भर में सड़क पर उतरी पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। वहीं, संदिग्धों की धड़पकड़ को लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज व होटलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाजा से जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस चौकी वार भी अलग से 45 सब सेक्टर बनाए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसपी अमित कुमार आनंद ने रविवार को दिन निकलते ही सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया। अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में रुके बाहरी लोगों और संदिग्धों पर नजर रखने की बात कही। साथ ही खुफियातंत्र को भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.